फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Proper drainage arrangements should be ensured, Deputy Commissioner gave instructions in a review meeting of the construction works of Agrasen Airport

Hisar News: ड्रेनेज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अग्रसेन हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Proper drainage arrangements should be ensured, Deputy Commissioner gave instructions in a review meeting of the construction works of Agrasen Airport
हिसार। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर टर्मिनल बिल्डिंग सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हवाई अड्डे की सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि ड्रेनेज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हवाई सेवाओं पर कोई असर न पड़े। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को द्वितीय चरण के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग का ड्रेन निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सिंचाई विभाग आगे का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

नाइट लैंडिंग और टर्मिनल निर्माण पर जोर :
बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के साथ-साथ सभी सुरक्षा उपाय भी प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग सुविधा जल्द शुरू होगी और इसके लिए डीजीसीए से पत्राचार किया जा चुका है। रनवे पर कैट-टू लाइटें लगाई जा चुकी हैं। टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण ड्राइंग के अनुरूप निरंतर जारी है और अगले वर्ष मध्य तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद हवाई सेवा के जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई :
उपायुक्त ने हवाई सेवाओं के ग्रीष्मकालीन शेड्यूल पर चर्चा की और अहमदाबाद हवाई सेवा के जल्द आरंभ होने की उम्मीद जताई। साथ ही उन्होंने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने की दिशा में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed