{"_id":"65734e8caaa253549c053326","slug":"promotion-of-17-university-teachers-approved-in-ec-meeting-hisar-news-c-21-hsr1020-275420-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ईसी की बैठक में विवि के 17 शिक्षकों की पदोन्नति मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ईसी की बैठक में विवि के 17 शिक्षकों की पदोन्नति मंजूर
Fri, 08 Dec 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
हिसार।
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद(ईसी) की 97वीं बैठक ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। बैठक का संचालन विवि के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने किया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि बैठक में विवि के 17 शिक्षकों की पदोन्नती को मंजूरी दी गई है। डॉ. अजय शंकर, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. कश्मीरी लाल व डॉ. जसप्रीत कौर को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया है। इसके अतिरिक्त 11 शिक्षकों को सीनियर ग्रेड व सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इसके अलावा एक्सपर्ट व शिक्षकों के लेक्चर का मानदेय भी बढ़ाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय को सेंटर ऑफ डिस्टेंस ऑनलाइन एजुकेशन के नाम से जाना जाएगा। बैठक में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, पीएचडी के प्रोस्पेक्टस और संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देशों का अनुमोदन किया गया है। साथ ही दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में दाखिले से संबंधित प्रोस्पेक्टस को अनुमोदित किया गया है। विभिन्न महाविद्यालयों में नए कोर्सेज शुरू करने को लेकर निरीक्षण समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दी गई है।
बैठक में विश्वविद्यालय के शिक्षकों की कंफर्मेशन को स्वीकार किया गया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्राओं को अनिवार्य उपस्थित में दो प्रतिशत की छूट को मंजूरी दी गई है। कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत शिक्षकों की पदोन्नति को मंजूरी दी गई है। बैठक में लॉ से संबंधित बीएएलएलबी (ऑनर्स) पंचवर्षीय व एलएलबी प्रोफेशनल तीन वर्षीय कार्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी है। इसके लिए नए पदों के सृजन के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की मंजूरी दी गई है। पात्र प्रोग्रामर्स को प्रथम एसीपी प्रदान करने के लिए स्थापना समिति की सिफारिशों को अनुमोदित किया गया है। उच्चत्तर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के दिशा- निर्देशों के अनुसार कमेटी द्वारा तैयार कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के प्रोफॉर्मा का अनुमोदन किया गया है।
बैठक में वित्तायुक्त के नामित सदस्य भूपेंद्र सिंह, वित्तायुक्त तकनीकी शिक्षा विभाग के नामित सदस्य अतिरिक्त निदेशक डॉ. यशपाल बेरवाल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के प्रो. अमित लुदरी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इसके अतिरिक्त माननीय राज्यपाल के नामित सदस्य राज्य सूचना आयुक्त प्रो. जगबीर सिंह, प्रो. बीबी गोयल, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. अतुल ढींगड़ा, प्रो. देवेन्द्र कुमार, प्रो. कर्मपाल नरवाल, प्रो. सुमित्रा सिंह, प्रो. प्रवीन कुमार, प्रो. प्रदीप भाटिया एवं राजकीय महाविद्यालय उगालन के प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल, दयानंद महाविद्यालय हिसार के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह व डॉ. मणीश्रेष्ठ व सोमदत्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार को ईसी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 17 शिक्षकों को पदोन्नत किया गया है। वहीं दूरस्थ शिक्षा का नाम भी बदला गया है। एक्सपर्ट व शिक्षकों के लेक्चर का मानदेय भी बढ़ाया गया है।
-प्रो. विनोद छोकर, रजिस्ट्रार जीजेयू।