फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Programs will be held from the 14th to the 20th on the occasion of Ambedkar Jayanti.

Hisar News: आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 से 20 तक होंगे कार्यक्रम

Wed, 08 Apr 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 08 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Programs will be held from the 14th to the 20th on the occasion of Ambedkar Jayanti.
हिसार। पूर्व मंत्री अनूप धानक का कहना है कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराम आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक भाजपा की ओर से जिलास्तर और उसके बाद बूथ स्तर तक कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आंबेडकर समस्त समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सभी वर्गों को शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया। पार्टी हर वर्ष श्रद्धा के साथ उनकी जयंती मनाती है।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संपन्न करें। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत 13 अप्रैल को आंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी और शाम को दीप प्रज्वलन किया जाएगा। 14 अप्रैल को सुबह माल्यार्पण के साथ जयंती समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने बताया कि टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है और छात्र वर्ग को जागरूक करने के लिए हर छात्रावास में जाकर उनसे संपर्क किया जाएगा। इस तरह सभी वर्गों को जोड़कर आंबेडकर जयंती का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, जयंती समारोह के जिला संयोजक राजकुमार इंदौरा, सह संयोजक बहादुर सिंह नंगथला, सियाराम रावतखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed