फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prof. Sampat Singh raised questions on the payment of Rs. 1300 crore to Sikkim Urja Limited.

Hisar News: सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड को 1300 करोड़ भुगतान पर प्रो. संपत सिंह ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Prof. Sampat Singh raised questions on the payment of Rs. 1300 crore to Sikkim Urja Limited.
हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक व प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने हरियाणा पावर यूटिलिटीज की ओर से सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (ग्रीनको से जुड़ी कंपनी) को 1300 करोड़ रुपये के कथित अनधिकृत और संदिग्ध भुगतान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने और पिछले तीन वर्षों में निजी बिजली उत्पादकों को किए गए भुगतानों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

मीडिया को जारी बयान में प्रो. संपत सिंह ने कहा कि अक्तूबर 2025 में इतनी बड़ी राशि का भुगतान मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री की अनिवार्य स्वीकृति को दरकिनार करते हुए किया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रक्रियात्मक त्रुटि नहीं, बल्कि किसी गहरी साजिश की ओर संकेत करता है। सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार इतनी बड़ी राशि के भुगतान के लिए मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री की स्पष्ट मंजूरी आवश्यक होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज को भी इस भुगतान की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सर्वोच्च निर्वाचित अधिकारियों ने इसकी स्वीकृति नहीं दी तो संबंधित अधिकारी आखिर किसके हित में काम कर रहे थे। वर्ष 2022 में अडानी पावर को 712.72 करोड़ रुपये का भुगतान मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद किया गया था, जबकि इस बार मुख्य अपील लंबित होने के बावजूद जल्दबाजी में भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्तूबर में भुगतान के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों का अचानक तबादला होना मामले को दबाने की कोशिश की ओर संकेत करता है। बेहतर रणनीति यह होती कि समझौते (सेटलमेंट) का इंतजार किया जाता, जिससे भुगतान की राशि संभवतः कम हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed