फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Procurement begins in Mandi; 971 metric tonnes of crop purchased on the first day

Hisar News: मंडी में खरीद शुरू, पहले दिन 971 मीट्रिक टन फसल खरीदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Procurement begins in Mandi; 971 metric tonnes of crop purchased on the first day
हांसी। अनाज मंडी में पिछले कुछ दिनों से फसल वेरिफिकेशन और मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मंडी में गेहूं की आवक के बीच अब सरकारी खरीद प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को 9710 क्विंटल (971 मीट्रिक टन) गेहूं की खरीद की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से खरीद शुरु की गई है। 75 हजार क्विंटल (7,500 मीट्रिक टन) गेहूं की अब तक मंडी में आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

तमाम तकनीकी अड़चनों और हंगामे के बाद आखिरकार खरीद एजेंसियों ने मंडी में डेरा डाल दिया है और फसल की तुलाई शुरू कर दी है। मंडी में 1 अप्रैल से खरीद शुरु होनी थी। लेकिन बारिश के बाद गेहूं में नमी मिलने के कारण खरीद नहीं की गई। अब नमी सही मिलने के बाद खरीद शुरु की गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिन ढेरी में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत या उससे कम पाई जा रही है, उनकी तुरंत खरीद की जा रही है। मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों का कहना है कि यदि उठान का कार्य भी साथ-साथ तेज गति से हो, तो मंडी में जगह की कमी नहीं होगी और अन्य किसानों को भी अपनी फसल उतारने में आसानी होगी। खरीद एजेंसी के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने के साथ-साथ खरीद के लक्ष्य को और तेज किया जाएगा ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed