फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Problem of filling water in roadways buses in Data village and vacant plots in Durga Colony came up in the camp.

Hisar News: शिविर में आई डाटा गांव में रोडवेज बसों, दुर्गा कॉलोनी में खाली प्लॉट में पानी भरने की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Problem of filling water in roadways buses in Data village and vacant plots in Durga Colony came up in the camp.
हांसी। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को डाटा गांव में रोडवेज बसों के कारण हो रही परेशानी की समस्या रखी। इसके अलावा दुर्गा कॉलोनी में खाली प्लॉट में बारिश का पानी भरने व पेंशन संबंधित शिकायतें रखीं। एसडीएम राजेश खोथ ने विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में डाटा गांव के लोगों ने मांग रखी कि रोडवेज विभाग की बसें राजकीय कन्या महाविद्यालय से वापस मोड़ ली जाती हैं जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए एसडीएम ने तुरंत जीएम रोडवेज हिसार से बात की। इसके कुछ ही देर बाद जीएम रोडवेज ने आदेश जारी कर दिए की डाटा गांव जाने वाली सभी बसें गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मुड़कर वापस आएंगी। शिविर में जलभराव को लेकर रखी समस्याओं पर एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। इसके अलावा चार कुतुब गेट निवासी शीला देवी की विधवा पेंशन व पुट्टी मंगल खा निवासी कश्मीरी लाल की बुढ़ापा पेंशन की शिकायत आई।
विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने अपने मकान के पास खाली प्लॉट में बारिश का पानी भरने से हो रही परेशानी की शिकायत रखी। इस पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाकर पानी की निकासी करने के निर्देश दिए। साथ ही सिवाना गांव के श्मशान घाट के पास जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए इलेक्ट्रिक पंप सेट लगाने के आदेश भी दिए। शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने सहित कई अन्य आवेदन भी प्रस्तुत किए गए। जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed