{"_id":"6a42cea1aac93f2de206757b","slug":"preparations-underway-to-plant-the-maximum-number-of-saplings-along-roads-and-canals-during-this-rainy-season-hisar-news-c-21-hsr1020-900361-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इस बारिश में सड़क और नहर किनारे अधिकतम पौधे लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इस बारिश में सड़क और नहर किनारे अधिकतम पौधे लगाने की तैयारी
Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
ग्रीन ग्लोबल ग्रुप की ओर से हिसार में तैयार पौधालय। स्रोत : संस्था
- फोटो : ग्रीन ग्लोबल ग्रुप की ओर से हिसार में तैयार पौधालय। स्रोत : संस्था
हिसार। वन विभाग ने मानसून सीजन में जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी की हुई है। इस काम में विभाग संस्थाओं की मदद लेगा। जिले में पांच सरकारी नर्सरी हैं। इनमें पीपल, बड़, शीशम, सिरस समेत कई तरह के फलदार पौधे भी विकसित किए गए हैं। इस मानसून में वन विभाग की सड़क और नहर किनारे अधिकतम पौधे लगाने की तैयारी है।
डीएफओ सुभाष बिरथल ने बताया कि जलशक्ति अभियान के तहत इस साल भी विभागीय योजनाओं के साथ सड़कों, नहरों, रेलवे लाइनों के किनारे पौधरोपण कराया जाएगा। आम लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रति व्यक्ति अधिकतम 10 फलदार पौधे मुफ्त बांटे जाएंगे। पौधगिरी के तहत एनसीसी और एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इससे अधिक पौधे लेने वालों को सरकारी दर पर भुगतान करना होगा। ग्राम पंचायतों को 500 पौधे मुफ्त बांटे जाएंगे। इससे अधिक लेने पर मिट्टी की थैली के आधार पर न्यूनतम 15 रुपये से अधिकतम 80 रुपये प्रति पौधे की दर से शुल्क चुकाना होगा। जिले का वनक्षेत्र फिलहाल 57.84 वर्ग किलोमीटर है। नियमों के अनुसार जिले के कुल क्षेत्रफल का एक तिहाई होना चाहिए।
विज्ञापन
-- -
इन प्रजातियों के पौधे हैं तैयार
वन विभाग की नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए हैं। फूलदार पौधों में गुलाब, कनेर, गुलमोहर, चांदनी, रात की रानी, चंपा शामिल हैं। अमरूद, आम, अंगूर, आडू, अनार, आलू बुखारा आदि के फलदार पौधे भी उपलब्ध हैं। औषधीय पौधों में तुलसी, जामुन, अमलताश, अंजीर, बेलपत्र, नीम की नर्सरी लगाई गई हैं। छायादार पौधों में पीपल, पिलखन, गूलर, जांडी, अपराजिता, पहाड़ी नीम, बोगनवेलिया, सहेजना, रेन ट्री के पौधे लगाए गए हैं। इमारती लकड़ी के पौधों में शीशम, सीरस, सागौन के पौधे वन विभाग नर्सरी में उपलब्ध हैं।
-- -
शहर में दो जगह विकसित किए जाएंगे मियावाकी वन
वन विभाग जिले में दो जगह मियावाकी पद्धति से वनक्षेत्र बढ़ाएगा। रेंजर सूर्य सिंह ने बताया कि इसके लिए शहर के भीतर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और शहर से बाहर चंडीगढ़ रोड स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के नए परिसर का चयन किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
शहर में ग्रीन मिशन समेत कई संगठन सक्रिय
शहर में ग्रीन ग्लोबल ग्रुप समेत कई संगठन भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय हैं। इनमें शामिल हरि सिंह ने बताया कि उन्होंने सेक्टर 1-4 में नर्सरी तैयार की है। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इन संस्थाओं को नगर निगम समेत कई समाजसेवी भी सहयोग कर रहे हैं।

ग्रीन ग्लोबल ग्रुप की ओर से हिसार में तैयार पौधालय। स्रोत : संस्था- फोटो : ग्रीन ग्लोबल ग्रुप की ओर से हिसार में तैयार पौधालय। स्रोत : संस्था