फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparations underway to hold elections of the All India Bishnoi Mahasabha in February 2026

Hisar News: अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के चुनाव फरवरी 2026 में कराने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to hold elections of the All India Bishnoi Mahasabha in February 2026
हिसार। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र बूड़िया ने लाइव आकर महासभा के चुनाव का एलान किया है। फरवरी 2026 में चुनाव कराने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि महासभा में आजीवन 70 हजार मेंबर बने हुए हैं। 2014 में हमारे पास उनका रिकॉर्ड है। यह मेंबर कुलदीप बिश्नोई के महासभा में एक्टिव होने के बाद बने हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र बूड़िया ने बताया कि मेंबरों का भी वैरिफिकेशन करेंगे और उसको ऑनलाइन अपलोड कर देंगे। इसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट बनेगी। इसके लिए कम से कम एक महीना लगेगा। 10 जनवरी तक वोटर लिस्ट आ जाएगी। इसके बाद फरवरी में महासभा के चुनाव करवाए जाएंगे। बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे देवेंद्र बूड़िया ने करीब एक साल पहले रणधीर पनिहार पर उनका अपहरण करने के प्रयास के आरोप लगाए थे। देवेंद्र बूड़िया ने बताया था कि कुलदीप बिश्नोई जबरन उसका इस्तीफा लेने का दबाव बना रहा है। बाद में देवेंद्र बूडिया ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। उन्होंने सभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई को निकाल दिया था।
विज्ञापन

जनवरी 2025 में आदमपुर की एक युवती ने देवेंद्र बूडिया के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसमें देवेंद्र बूडिया को गिरफ्तार कर किया गया। दो महीने पहले अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को हिसार की फास्ट ट्रैक कोर्ट से दुष्कर्म केस में जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed