फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparations to fight the war against Corona with half-baked arrangements

Hisar News: आधे-अधूरे इंतजामों के साथ कोरोना से जंग लड़ने की तैयारी

Thu, 28 Dec 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 28 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Preparations to fight the war against Corona with half-baked arrangements
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की इस बार आधे-अधूरे इंतजामों के साथ कोरोना से जंग लड़ने की तैयारी कर रहा है। हालत यह है कि जिला नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना दिया है, लेकिन अभी तक उसमें वेटिंलेटर की सुविधा नहीं है। जिले में सैंपल जांच किट तक नहीं है। यही नहीं सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ रहा है, जबकि शहर में बनी आरटीपीसीआर लैब में टीबी मरीजों के सैंपल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण और जेएन 1 नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रदेश भर के सीएमओ को लेटर भेज कर इससे निपटने के लिए पूरा प्रबंध करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

डॉक्टर से लेकर स्टाफ नर्स नहीं लगा रहे मास्क
जिला नागरिक अस्पताल में न तो डॉक्टर और न ही नर्सिंग स्टाफ मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान सेक्टर 1-4 में आरटी-पीसीआर लैब बनाई गई थी। वहां पर संभावित कोरोना मरीज के सैंपलों की जांच की होती थी। कोरोना संक्रमण के मामले नहीं आने के बाद अब यहां पर टीबी के मरीजों के सैंपलों की जांच हो रही हैं, जबकि शहर में लिए जाने वाले सैंपल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन भी नदारद
जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना की वैक्सीन भी नहीं है। इस साल के मध्य में वैक्सीन खत्म हो गई थी। उसके बाद वैक्सीन नहीं आई। बता दें कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से तीन अलग-अलग वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई थी, जिसमें को-वॉक्सीन, कोविशील्ड और उसके बाद में कोर्बेवैक्स वैक्सीन आई थी। कोर्बेवैक्स वैक्सीन बच्चों के लिए थी।
ऑक्सीजन की नहीं कोई कमी
नागरिक अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट पहले से चल रहा था। कोरोना की तीसरी लहर के बाद अस्पताल परिसर में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। पिछले माह ही ऑक्सीजन प्लांट को शुरू किया गया है। दोनों ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से अब अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। नए प्लांट से 1 मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन तैयार होती है। पहले वाले ऑक्सीजन प्लांट से 1 मिनट में 200 लीटर ऑक्सीजन तैयार होती है।
जून में आया था आखिरी केस : अधिकारियों के अनुसार इस साल जून माह में कोरोना संक्रमण का आखिरी केस आया था। उसके बाद कोरोना संक्रमण का कोई केस नहीं आया है।


इन बातों का रखें ध्यान
नए वेरिएंट से बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगह न जाएं



शादी-विवाह या अन्य पार्टियों में शामिल होने से बचें



लोगों से हाथ न मिलाएं



बाहर निकलते वक्त मास्क लगाएं



किसी व्यक्ति को कोविड के लक्षण से संक्रमित हो तो उसके संपर्क में आने से बचें



कोविड संक्रमित के संपर्क में आ जाए तो तुरंत चिकित्सक के पास जाएं।




कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात के तौर पर नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया है। अभी इस वार्ड में 10 बेड की सुविधा है। अगर कोई कोरोना संक्रमित मरीज आता है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्याें के भी सैंपल लिए जाएंगे। निजी अस्पताल संचालकों को भी निर्देश दिए गए है कि अगर कोई कोरोना संक्रमित मरीज आता है तो इसके बारे में तुरंत सूचना दें। सैंपल लेने वाली 2000 किट खरीदी थी जो अब 700 के आस-पास है। किट आने के बाद लैब में संभावित कोरोना सैंपलों की जांच शुरू की जाएगी।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article