फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparation to shift fast food stalls and street vendors in old vegetable market

Hisar News: शादी में स्टाल लगाने वाले युवक से दो बदमाशों ने छीनी दस हजार की नकदी

Mon, 16 Dec 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 16 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Preparation to shift fast food stalls and street vendors in old vegetable market
हिसार। शादियों में स्टाल लगाने वाले एक युवक से शनिवार रात को नीलम सिनेमा के पीछे वाले मार्ग पर दो बदमाश 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


शिकायत में न्यू ऋषिनगर में रहने वाले राहुल शर्मा ने कहा कि वह शादियों में स्टाल लगाने का काम करता है। 14 दिसंबर रात 8 बजे तोशाम मार्ग के एक मैरिज पैलेस में काम करके अपने घर आ रहा था। ऋषिनगर निवासी ठेकेदार उदय नारायण से मजदूरी के दस हजार रुपये लिए थे। जब पारिजात चौक से नीलम सिनेमा के पीछे वाले मार्ग पर वीटा बूथ के सामने पहुंचा तो वहां पर दो युवक मेरे पास आए और मुझसे बोले कि जेब में क्या है। उनको कहा कि कुछ नहीं है। फिर एक युवक ने मुझे पकड़ लिया और दूसरे युवक ने मेरी जेब से 10 हजार की नकदी निकाल ली। फिर दोनों पारिजात चौक की तरफ भागने लगे। उनका कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन दोनों वीडियो मार्केट की तरफ भाग गए। वारदात के बाद डायल 112 पर कॉल की तो मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed