{"_id":"c40b78fafd5df4eb0b739af30830b05a","slug":"practical-number-fraud-found-in-jat-college-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉट कॉलेज में हेराफेरी कर बदले गए प्रेक्टिकल के नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉट कॉलेज में हेराफेरी कर बदले गए प्रेक्टिकल के नंबर
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉट कॉलेज में हेराफेरी कर प्रेक्टिकल के नंबर बदल दिए गए थे। जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। साथ ही जाट कॉलेज में प्रेक्टिकल के नंबरों की छेड़छाड़ की जांच करने वाली टीम ने नंबरों में हेराफेरी करने को मानते हुए इसकी विस्तृत जांच के लिए लिखा है।
विज्ञापन
जाट कॉलेज में पिछले दिनों साइंस के स्टूडेंट्स के नंबरों के साथ छेड़छाड़ कर वास्तविक नंबरों को बदल दिया गया था।
इस संबंध में सीआरएम जाट कॉलेज के छात्र अमन कुमार ने उपायुक्त चंद्रशेखर खरे को शिकायत देकर बताया था कि प्रेक्टिकल के नंबरों के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके अंक कम किए गए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुल सचिव के निर्देश पर जाट कॉलेज के प्रोफेसर की टीम ने जांच की थी। जांच टीम ने दूसरे कॉलेज से ड्यूटी पर आए शिक्षकों से अंकों की लिस्ट मांगी।
विज्ञापन
इसके बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से वहां भेजी गई लिस्ट मांगी। दोनों का मिलान किया गया तो पाया कि अमन के अंकों में बदलाव किया गया था।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में भेजी गई सूची में प्रोफेसरों के हस्ताक्षर भी फर्जी किए गए थे। अमन के अलावा चार अन्य छात्रों के अंकों को भी बदला गया है।
यूनिवर्सिटी को लिखा पत्र
जाट कॉलेज के प्रिंसिपल इंद्र सिंह लाखलान ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को बायोटेक तथा ज्यूलॉजी प्रेक्टिकल एग्जाम में नंबरों में हुए बदलाव पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी को एक पत्र लिखा।
इसमें परीक्षक की ओर से दिए गए वास्तविक अंकों की प्रति साथ भेजते हुए छात्रों को सही अंक देने के लिए लिखा। इस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नंबरों में बदलाव करने से इनकार कर दिया।
जांच अधिकारी प्रिंसिपल इंद्र सिंह लाखलान ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि परीक्षकों की ओर से दी गई लिस्ट तथा केयूके में भेजी गई लिस्ट अलग-अलग हैं। दोनों पर हस्ताक्षरों में भी अंतर है। इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाए।