{"_id":"67ec2f1919da1dc0bd0b5253","slug":"prabhwalas-team-was-runner-up-in-the-match-against-uchana-in-the-day-night-football-tournament-hisar-news-c-21-hsr1020-596502-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डे-नाइट फुटबाल टूर्नामेंट में उचाना के साथ मुकाबले में प्रभुवाला की टीम रही उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डे-नाइट फुटबाल टूर्नामेंट में उचाना के साथ मुकाबले में प्रभुवाला की टीम रही उपविजेता
विज्ञापन
फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल।
हिसार। प्रभुवाला के चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम में पीएफसी फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबाल टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रात करीब 12 बजे उचाना व प्रभुवाला की टीम के बीच खेला गया। उचाना की टीम ने प्रभुवाला को 1-0 से हराकर प्रथम पुरस्कार व ट्रॉफी अपने नाम की।
मुख्य अतिथि हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने उचाना की टीम को ट्रॉफी व 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रभुवाला की टीम को ट्रॉफी व 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मोटा उचाना को मैन ऑफ द टूर्नामेंट जबकि संगम बेदी को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला।
समारोह में अमित कुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, दरबारा सिंह नंबरदार, आईना वर्मा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, कुलदीप इंस्पेक्टर, हिमांशु आर्य खोवाल एडवोकेट, डिंपल शर्मा, सब इंस्पेक्टर सीआरपीएफ संयम खोवाल, सन्नी सरदार, ज्ञानचंद शर्मा, प्रेम सिंह, सुभाष जांगड़ा आदि मौजूद रहे।