फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power Minister Ranjit Chautala reached PWD Rest House in Hisar to listen public grievances

Hisar: जनसमस्याएं सुनने पहुंचे बिजली मंत्री 25 मिनट में निकले, कहा-पार्टी अध्यक्ष के बेटे की शादी में जाना है

Sun, 05 Feb 2023 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 04:41 PM IST
सार

Power Minister Ranjit Chautala reached PWD Rest House in Hisar to listen public grievances

विज्ञापन
Power Minister Ranjit Chautala reached PWD Rest House in Hisar to listen public grievances
हिसार में लोगों को संबोधित करते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला( - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला रविवार दोपहर ढाई बजे हिसार में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे। हालांकि आते ही उन्होंने मंच से कहा कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होना है। इस कारण वे आज सभी लोगों की समस्याएं नहीं सुन पाएंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को कहा कि जिन लोगों की बिजली निगम से संबंधित समस्याएं हैं वे सभी लोग हिसार सरकार के बिजली निगम के एसई से मिलें। जिन लोगों की अन्य समस्याएं हैं वे सभी लोग हिसार डीसी के नाम अपनी एप्लीकेशन दें। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने बिजली निगम अधिकारियों को आदेश दिए कि वे आज समस्या लेकर आए लोगों को जल्द से जल्द समाधान दें। बिजली मंत्री ने कहा कि अगले महीने की पांच तारीख को वे लोगों को समस्याएं सुनने के लिए पूरा टाइम देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज पूरा दिन कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। इस कारण वे अपने कार्यकर्ताओं को समय नहीं दे पाए। इसके लिए वे कार्यकर्ताओं से माफी चाहते उन्होंने विश्वास दिलाया कि 5 मार्च को पूरा दिन लोगों की जन समस्याएं हिसार में सुनेंगे। यह कहकर वे 2:55 पर हिसार रेस्ट हाउस से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed