फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Poster of Municipal Minister and Mayor put on Community Center of Urban Estate 2, wrote- Forgive us, we do not want clean Hisar

Hisar News: अर्बन एस्टेट टू के सामुदायिक केंद्र पर लगाया निकाय मंत्री व मेयर का पोस्टर, लिखा-हमें माफ कर दो, हमें हिसार साफ नहीं चाहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Poster of Municipal Minister and Mayor put on Community Center of Urban Estate 2, wrote- Forgive us, we do not want clean Hisar
अर्बन एस्टेट के सामुदायिक केंद्र की दीवार पर चस्पाया गया पोस्टर। 
हिसार। अर्बन एस्टेट टू के सामुदायिक केंद्र की चहारदीवारी पर बिना अनुमति चित्रकारी बनाने पर नगर निगम की तरफ से हमारा प्यार हिसार को नोटिस देने का मामला दिनभर चर्चाओं में रहा। खासकर सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोगों ने काफी टिप्पणियां कीं। यही नहीं उक्त सामुदायिक केंद्र पर अज्ञात ने निकाय मंत्री व मेयर के फोटो वाला पोस्टर भी लगा दिया। पोस्टर पर लिखा कि हमें माफ कर दो, हमें हिसार साफ नहीं चाहिए
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया मुद्दा
हमारा प्यार हिसार ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि हिसार नगर निगम आयुक्त को बधाई। कल की बनाई पेंटिंग को आज मिटाने के लिए। इस पोस्ट पर काफी लोगों ने अपने कमेंट किए हैं। समीक्षा जैन ने लिखा कि शिकायतों पर इतनी जल्दी कार्रवाई नहीं करते। इस बार निगम को बड़ी जल्दी थी। मंदीप पूनिया ने लिखा कि अच्छाई की राह में अक्सर कांटे ही फेंके जाते हैं। अनिल वर्मा ने लिखा कि गंदगी पड़ी होती तो निगम इतनी जल्दी नहीं उठाता। नीरज बजाज ने लिखा कि निगम ने अपनी विफलता छुपाने का अच्छा रास्ता निकाला है। अजय गोयल ने लिखा कि निगम खुद कुछ करता नहीं, किसी और को अच्छा करने नहीं देता।
विज्ञापन



निगम ने पहले नहीं जताई आपत्ति

हमने सामुदायिक केंद्र की एक तरफ की दीवार को करीब एक माह पहले पेंट किया था। निगम ने उस समय कोई आपत्ति नहीं जताई। अगर हमने कुछ गलत किया था तो निगम प्रशासन को उस समय ही हमें रोक देना चाहिए था। हमने किसी गलत मंशा से यह कार्य नहीं किया है। अभी हमारी तरफ से निगम को नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है। शहर को सुंदर बनाना ही उनका लक्ष्य रहा है। शरारती तत्व ने दीवार पर पोस्टर लगाया होगा - सुशील खरींटा, प्रधान, हमारा प्यार हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट का सामुदायिक केंद्र दोष यायत्व अवधि में था। संस्था ने बिना अनुमति दीवार पर चित्रकारी कर दी। इसी कारण नोटिस जारी किया गया है। - संदीप सिहाग, एक्सईएन, नगर निगम


अधिकारियों के आदेश के बाद भी लग रहे अवैध होर्डिंग

उधर शहर में अवैध होर्डिंग का खेल थम नहीं रहा है, जबकि निगम अधिकारी ऐसे होर्डिंग न लगने देने को लेकर आदेश भी दे चुके हैं। पिछले दिनों शहर में काफी जगहों पर लगे यूनिपोल पर अवैध रूप से होर्डिंग लगे हुए थे। मगर अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद इन होर्डिंग को हटवा दिया गया था। साथ ही यह आदेश भी जारी किया गया था कि संबंधित कर्मचारी अवैध होर्डिंग को लेकर निरंतर अभियान चलाएंगे और इसकी रिपोर्ट भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed