फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Post going viral on social media - One's work has been done, two-three enemies are left

Hisar: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट- एक का काम कर दिया दो-तीन दुश्मन और बचे हैं

Sun, 03 Dec 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Dec 2023 01:13 AM IST
सार

परिजनों ने शव उठाने से इन्कार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। शराब ठेकेदार के शरीर पर आठ गोलियों के निशान मिले हैं। खरड़ अलीपुर गांव में शराब ठेकेदार विकास की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला है। 

विज्ञापन
Post going viral on social media - One's work has been done, two-three enemies are left
social media facebook new - फोटो : istock

विस्तार

हिसार के खरड़-अलीपुर गांव में शराब ठेकेदार विकास की शुक्रवार रात को गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में शनिवार को परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को सुरक्षा और आर्म लाइसेंस की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी शव नहीं उठाएंगे। मृतक के शरीर पर करीब आठ गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं सोशल मीडिया पर काला खैरमपूरिया 2 के नाम से पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें लिखा एक को ठिकाने लगा दिया दो तीन और दुश्मन बचे हैं।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने अलीपुर निवासी सन्नी, अंकित, सागर, काला खैरमपूरिया, आशीष खारिया आदि समेत अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


सीने, पेट और चेहरे पर लगी हैं गोलियां
जानकारी के अनुसार खरड़-अलीपुर निवासी विकास शराब ठेकेदार था। रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने शुक्रवार रात को उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। विकास के शरीर पर करीब आठ गोलियों के निशान मिले हैं। ये गोलियां, सीने, पेट, गुर्दें, लीवर और चेहरे पर लगी हैं। पोस्टमार्टम के दौरान स्पष्ट हो पाएगा कि मृतक को कितनी गोलियां मारी हैं। इतनी गोलियां लगने के कारण विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले- गिरफ्तारी के बाद उठाएंगे शव
शनिवार सुबह मृतक विकास के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां आने के बाद सदर थाना चले गए। पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। मृतक के परिचित नरेश ने बताया कि जब तक विकास की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती शव नहीं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा परिवार को सुरक्षा दी जाएगी और आर्म्स लाइसेंस बनाया जाए। हमलावर अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं।

बीच में आया तो गोली मार देंगे
पुलिस को दी गई शिकायत में अलीपुर निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसका ताऊ का बेटा विकास शराब ठेकेदार था। शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे दोस्त नरेश, सुरेंद्र और सविंद्र के साथ गांव के कुएं के पास बैठा था। इसी दौरान भाई विकास अपने साथियों सोनू और अजय के साथ आया। इसी दौरान दो बाइक और एक गाड़ी वहां आकर रूकी।

बाइक और कार से निकलने के बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कहा कि अगर कोई बीच में आया तो उसको भी गोली मार देंगे। गोली लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू और अजय को भी गोली लगी। जितेंद्र ने बताया कि गांव के सत्यदीप और रविंद्र काफी समय से विकास से रंजिश रखे हुए थे। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर विकास की हत्या कर दी।

ये लिखा पोस्ट में
सोशल मीडिया पर काला खैरमपुरिया 2 के नाम की आईडी से एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में लिखा है कि राम-राम सारे भाइयां ने जो खरड़-अलीपुर में मर्डर किया है वो सन्नी का एंटी था। और इस भाई का नुकसान भी करवा रहा था और खरड़ गांव में मेरे 2-3 दुश्मनों और सै। जितने भी हमारे और हमारे भाईचारा के खिलाफ चल रहे है उन सब त भी जल्दी मुलाकात करेंगे। जय बाबे की, जय श्रीराम। यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है।


जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे
मृतक विकास के परिजनों के बयान पर सात नामजद समेेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें कार्रवाई कर रही हैं। -सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed