फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Possession could not be taken at shop numbers 8 and 9 of Hisar bus stand

Hisar News: हिसार बस स्टैंड की दुकान नंबर 8 व 9 पर नहीं मिल सका कब्जा

Mon, 23 Mar 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Possession could not be taken at shop numbers 8 and 9 of Hisar bus stand
हिसार। मीटर चोरी और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बस स्टैंड स्थित दुकान नंबर 8 और 9 को खाली करवाने के आदेश की पालना रविवार को भी नहीं हो पाई। टीएम और पुलिस बार-बार अनुपस्थित रहे जिससे दुकान खाली नहीं कराई जा सकी जिससे रोडवेज अधिकारी कब्जा लेने में असफल रहे। पुलिस आई तो टीएम डिपो में नहीं थे और टीएम आए तो पुलिस जा चुकी थी। दिनभर यही चलता रहा। शनिवार को पुलिस उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

दुकानें खाली कराने का आदेश हरियाणा परिवहन महानिदेशक प्रदीप ढागर ने दिया था। हिसार रोडवेज डिपो जीएम राहुल मित्तल और टीएम प्रीतम सिंह को दुकानों को खाली करवाने का जिम्मा सौंपा गया जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में प्रीतम सिंह को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

दुकानदार आदमपुर निवासी मयंक ग्रोवर और उसके किरायेदार ने दुकान पर ताला लगाकर चंपत हो गए। बस स्टैंड पर दुकान नंबर 2 में चाय कैंटीन चलाने वाले अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि मयंक ग्रोवर ने अपनी दुकान किराये पर देने के साथ बिजली मीटर चोरी की घटनाओं में तीन बार शामिल रहा। उन्होंने यह शिकायत हिसार रोडवेज जीएम, टीएम, बिल्डिंग क्लर्क और परिवहन मंत्री अनिल विज तक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के छह माह बाद हरियाणा रोडवेज महानिदेशक ने मयंक ग्रोवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। 20 मार्च को पत्र जारी कर दुकान 8-9 का ठेका रद्द करने और तत्काल खाली करवाने के आदेश दिए गए।
बिल्डिंग क्लर्क किया जा चुका निलंबित
इस मामले की शिकायत अनिल कुमार ने परिवहन मंत्री अनिल विज से की थी। कानूनी कार्रवाई में सुस्ती और मिलीभगत के आरोप में हिसार रोडवेज बिल्डिंग क्लर्क प्रदीप को निलंबित कर दिया गया है। मामले में अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। अनिल कुमार ने कहा कि छह माह से न्याय के लिए प्रयास कर रहे हैं।

------
वर्जन :
इस मामले में दुकान खाली करवाने के आदेश दिए है। सोमवार तक अवकाश पर हूं। मंगलवार को हिसार रोडवेज डिपो अधिकारियों से दुकान खाली ना होने को लेकर जवाब लिया जाएगा।
-- प्रदीप डागर, महानिदेशक, परिवहन विभाग चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed