{"_id":"6490ab07b4c7cc27850efd69","slug":"portal-opened-for-admission-in-college-document-verification-could-not-be-done-on-the-first-day-hisar-news-c-21-hsr1020-160480-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कॉलेज में दाखिले के लिए पोर्टल खुला, पहले दिन दस्तावेज सत्यापन नहीं हो सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कॉलेज में दाखिले के लिए पोर्टल खुला, पहले दिन दस्तावेज सत्यापन नहीं हो सका
विज्ञापन
हांसी। दो दिन की देरी के बाद कॉलेज में यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पोर्टल सोमवार को चार बजे शुरू हुआ। हालांकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज के पोर्टल को चालू नहीं किया गया। पहले दिन किसी भी दस्तावेज की जांच नहीं हो सकी।
सोमवार दोपहर को पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थी आवेदन के लिए सीएससी पर पहुंचे। कॉलेज प्रशासन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा एक अलग से पोर्टल चालू किया जाना है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा डाले गए डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी। अगर डॉक्यूमेंट ठीक रहेंगे तो विद्यार्थी का आवेदन मान्य होगा। अगर डॉक्यूमेंट में कोई कमी मिली तो विद्यार्थी इसे 28 जून तक ठीक करवा सकता है। समय रहते दस्तावेज दुरुस्त नहीं करने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है। बता दें कि हांसी के गवर्नमेंट कॉलेज में 800, एसडी महिला महाविद्यालय में 680 व द ई 5 कॉलेज में 240 सीटें हैं।
पंजीकरण की फीस 100 रुपये होगी
विद्यार्थी https://admissions.highereduhry.ac.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी को पोर्टल पर स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, मेल आईडी, मोबाइल नंबर डालना होगा। मोबाइल व मेल पर ओटीपी मिलेगा। फिर रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये की फीस भरनी होगी। यह फीस नॉन रिफंडेबल होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट करने होंगे। यहां पर नाम, मेल आईडी व मोबाइल नंबर को ठीक करने का विकल्प नहीं मिलेगा। इसलिए यह जानकारी सावधानी से डालें। हरियाणा बोर्ड से पास आउट विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट नहीं देना होगा।
विज्ञापन
अगर विद्यार्थी के डॉक्यूमेंट में कोई कमी मिली तो उसके मोबाइल पर मैसेज आएगा। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने से पहले उसे डॉक्यूमेंट को ठीक करना होगा। विद्यार्थी को मोबाइल नहीं वही देना होगा जो एक्टिव है। - अंजु जैन, नोडल ऑफिसर, गवर्नमेंट कॉलेज