फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pollution has worsened the health of the air, PM 10 crosses 400

Hisar News: प्रदूषण ने बिगाड़ी हवा की सेहत, पीएम 10 पहुंचा 400 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pollution has worsened the health of the air, PM 10 crosses 400
हिसार। शहर में रविवार को प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इस दौरान पीएम 10 का स्तर 400 के पार रहा, जबकि पीएम 2.5 का स्तर 200 से अधिक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल प्रदूषण से राहत तभी मिलेगी जब तेज हवाएं चलें या बारिश हो।
विज्ञापन

रविवार सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 दर्ज हुआ। इसके बावजूद पीएम 10 का स्तर खतरनाक स्थिति में 413 तक पहुंच गया। रात 8 बजे तक यह 400 के ऊपर बना रहा। रात 9 बजे इसमें गिरावट आई और यह 300 के नीचे आ गया, जो रात 11 बजे तक स्थिर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, पीएम 10 वे सूक्ष्म धूल और धुएं के कण हैं जो नाक और मुंह के जरिये शरीर में प्रवेश कर फेफड़ों से चिपक जाते हैं और गंभीर क्षति पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

रात में ठंड बरकरार
रविवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। शनिवार के मुकाबले इसमें 1.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed