फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Politics: Punjab CM Mann will raise the slogan of assembly elections from Barwala rally tomorrow

Politics: पंजाब के सीएम मान कल बरवाला रैली से भरेंगे विधानसभा चुनाव की हुंकार, गिनाएंगे 5 गारंटी

Thu, 25 Jul 2024 05:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 05:08 AM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 गारंटी गिनाएंगे। 

विज्ञापन
Politics: Punjab CM Mann will raise the slogan of assembly elections from Barwala rally tomorrow
संबोधित करते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी 26 जुलाई से हरियाणा के हिसार जिले में चुनावी बिगुल फूंकेगी। शुक्रवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान बरवाला की अनाज मंडी में आयोजित रैली के जरिये विधानसभा चुनाव की हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन


उनके साथ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा सहित अन्य नेता शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी पांच गारंटी देगी। हरियाणा में सरकार बनने के बाद दिल्ली व पंजाब की तरह से इन गारंटी को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. सीपी गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए हरियाणा के लिए पांच गारंटियां भेजी हैं और उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हाल ही में ये प्रदेश को समर्पित की हैं। पार्टी की पांच गारंटियों में 24 घंटे बिजली, गरीबों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली, महिलाओं को फ्री बस सेवा, 1000 महीना की सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन, युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने की गारंटी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों पार्टियों का राज देख चुकी है। जनता को समझ आ गया है कि यह दोनों पार्टियों प्रदेश का भला नहीं करने वाली हैं। दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ा बदलाव करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।


इस मौके पर आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा, जिला अध्यक्ष रविंद्र श्योराण, पूर्व सरपंच शक्ति सिंह, सचिव बीएल शर्मा, बरवाला ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर सतपाल, उकलाना से नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed