फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Politics heated up over garbage collection, councillor said- the aim is not to remove garbage but to improve the image of the city

Hisar News: कूड़ा उठान पर गरमाई राजनीति, पार्षद बोले-गंदगी नहीं, शहर की छवि सुधारना है मकसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Politics heated up over garbage collection, councillor said- the aim is not to remove garbage but to improve the image of the city
सिवानी मंडी। नगर पालिका सिवानी में कूड़ा उठान को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में सात पार्षदों ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की। पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका द्वारा जिन स्थानों से कूड़ा उठाया गया वे पहले से चिन्हित कचरा स्थलों में शामिल थे और वहां आसपास के लोगों द्वारा कई बार शिकायत भी दी जा चुकी थी। यह कार्रवाई जनता की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर की गई न कि किसी विशेष लाभ के लिए। पत्रकारवार्ता में पार्षद प्रणव गोयल, कुलदीप देहदू, पुरुषोत्तम कुमार, अनिल खींची, नरेंद्र ख्यालिया, पार्षद प्रतिनिधि विवेक सोनी और सोमबीर श्योराण ने कहा कि उनका मकसद किसी राजनीतिक दबाव में काम करना नहीं, बल्कि चेयरपर्सन के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ और विकसित बनाना है। पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका द्वारा जिन प्वाइंट या स्थानों से कूड़ा उठवाया गया वहां कई दिनों से कचरा जमा था। लोगों को बदबू व मच्छरों की वजह से परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जनहित में की गई है, लेकिन कुछ लोग इसे तोड़-मरोड़कर गलत रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन

युवा उद्योगपति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित लोहिया ने कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी जनता के खून-पसीने से दिए गए टैक्स के पैसे में घोटाला कर रहा है तो यह सीधा जनता के साथ विश्वासघात है। ऐसे लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अब समय आ गया है कि पालिका की हर गतिविधि पारदर्शी हो। अमित लोहिया ने चेताया कि शहर के विकास के नाम पर हो रही धांधलियों को अब चुपचाप सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed