Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   political news hansi

Hisar News: हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रैली में कई विकास कार्यों की देंगे सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
political news hansi
हांसी रैली की तैयारी को लेकर लघु सचिवालय में कर्मचारियों की बैठक लेते एसडीएम राजेश खोथ। प्रशासन
हांसी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नई ऑटो मार्केट में 16 दिसंबर को आयोजित विकास रैली में कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। रैली के दौरान मुख्यमंत्री जलघर को भाखड़ा से जोड़ने, मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा दो नए बने 33केवी सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

16 दिसंबर को होने वाली विकास रैली से हांसी के लोगों में जिला बनाने की मांग पूरी होने की आस जगी है। विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इसमें बरवाला रोड पर 55 एकड़ में बनने वाली पुलिस लाइन की चहारदीवारी के कार्य शामिल हैं। इस पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बरवाला रोड पर स्थित बरवाला ब्रांच से दोनों जलघरों को जोड़ने की पूरी योजना पर 68 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। यहां 27 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन

दो विद्युत सब स्टेशनों का करेंगे सीएम उद्घाटन
वहीं, पुरानी कचहरी में 10.84 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण होना है। इन तीनों विकास कार्यों का मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे। वहीं, ढंढेरी में 7.42 करोड़ व लोहारी राघो में 8.44 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी विद्युत सब स्टेशन बन कर तैयार है। मुख्यमंत्री इन दोनों सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मंत्रणा की
तोशाम रोड स्थित नई ऑटो मार्केट में आयोजित होने वाली हांसी विकास रैली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम राजेश खोथ की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान एसडीएम राजेश खोथ ने रैली स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसलिए सुरक्षा, वाहन पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग व मंच व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंधों को जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। बैठक से पहले एसडीएम राजेश खोथ ने रैली स्थल का दौरा भी किया।

विकास रैली में मुख्यमंत्री स्तर के जो भी विभिन्न विकास कार्य हैं, उनका शिलान्यास व उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें जलघरों को भाखड़ा से जोड़ने, नए सब स्टेशन सहित कई विकास कार्य शामिल हैं। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।- राजेश खोथ, एसडीएम।
मुख्यमंत्री के आने से पहले शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन
हांसी। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन अब शहर को चमकाने में जुट गया है। चौक-चौराहों को पानी से साफ किया जा रहा है तो सड़कों पर गड्ढों के भरने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा मुख्यमार्गों पर सफाई भी बेहतर ढंग से कराई जा रही है।

चौक-चौराहों को साफ करने के लिए हिसार से मशीन बुलाई गई है। शुक्रवार को हिसार चुंगी सहित कई अन्य चौक को मशीन से पानी का फव्वारा मारकर साफ किया गया। वहीं, लोकनिर्माण विभाग ने शहर में सड़कों पर हुए गड्ढों की मरम्मत प्रारंभ कर दी है। काली देवी चौक व लघु सचिवालय के समीप स्थित चौक पर भी गड्ढों की मरम्मत का कार्य किया गया। जबकि आम दिनों में लोग इन गड्ढों के कारण परेशान रहते हैं। अब मुख्यमंत्री के आने से पहले गड्ढों की मरम्मत करवाई जा रही है। हाईवे सहित अन्य मुख्य मार्गों पर भी बेहतर तरीके से सफाई करवाई जा रही है। जबकि आम दिनों में सफाई की हालत बदहाल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed