फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Policeman's health suddenly deteriorated, declared dead in hospital

Hisar News: पुलिसकर्मी की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में मृत घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Policeman's health suddenly deteriorated, declared dead in hospital
हिसार। शहर के सत्या नगर निवासी पुलिसकर्मी रवि कुमार (36) की शुक्रवार को घर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी रवि कुमार सिवानी में तैनात थे और वह छुट्टी लेकर घर आए थे।शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उन्हें वाहन में जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सक ने जांच कर दोपहर करीब 12.45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद स्टाफ ने शव मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


5.08 ग्राम हेरोइन समेत व्यक्ति गिरफ्तार

हिसार। सिटी थाना पुलिस ने विकास नगर में नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को 5.08 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी दिल्ली के नांगलोई निवासी राजा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पड़ाव चौकी प्रभारी एएसआई विक्रम ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त पर थी। तभी टीम को सूचना मिली कि भगवा कपड़े पहने एक व्यक्ति आंबेडकर बस्ती से जीजेयू के गेट नंबर 3 की तरफ आ रहा है। उसके पास नशीला पदार्थ हेरोइन है। कुछ देर बाद वहां भगवा कपड़े पहने व्यक्ति आया। वह पुलिस कर्मियों को देखकर असहज हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा और उसके कब्जे से 5.08 गाम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed