{"_id":"6579f14142fbd641d10701f7","slug":"police-will-interrogate-building-owners-in-prostitution-case-in-tanishq-hotel-elite-spa-center-hisar-news-c-21-hsr1005-278773-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तनिष्क होटल, इलाइट स्पा सेंटर में देह व्यापार मामले में भवन मालिकों से पूछताछ करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तनिष्क होटल, इलाइट स्पा सेंटर में देह व्यापार मामले में भवन मालिकों से पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन
हिसार। तनिष्क होटल और इलाइट स्पा सेंटर में देह व्यापार के मामले में पुलिस ने भवन मालिकों को तलब किया है। भवन मालिकों से पूछताछ की जाएगी कि क्या उन्हें भवन में हो रही अनैतिक कार्याें की जानकारी थी। भवन संचालकों से पुलिस भविष्य में ऐसी गतिविधियां संचालित न हाें इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे। अगर अनैतिक कार्य में होटल के भवन मालिक की संलिप्तता मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस ने एडीजीपी श्रीकांत जाघव कार्यालय को मिली सूचना के आधार पर 6 दिसंबर को जिंदल रोड स्थित तनिष्क होटल और इलाइट स्पा सेंटर में देह व्यापार के आरोप में महिलाएं व पुरुषों को पकड़ा था।
शीश महल के नजदीक मारा था छापा
एडीजीपी श्रीकांत जाधव के निर्देशन में मंडल में देह व्यापार, नशा तस्करी, हुक्का बार को लेकर लगातार छापे मारे जा रहे हैं। स्पेशल टीम ने 6 दिसंबर को थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र में डीएसपी विनोद के नेतृत्व में जिंदल रोड पर शीश महल के नजदीक तनिष्क होटल पर रेड की थी। इस मामले में शीश महल का कोई संबंध नहीं था। पुलिस टीम ने तनिष्क होटल से 6 महिला व 9 पुरुषों को अनैतिक कार्य करते पकड़ा था। वहीं जिंदल चौक के पास स्थित स्पा सेंटर पर रेड मार चार महिलाओं सहित 5 आरोपियों को पकड़ा था। स्पा सेंटर के भवन का मालिक आजाद नगर निवासी राजेंद्र यादव है। सदर थाना एसएचओ कप्तान सिंह ने कहा कि भवन मालिकों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाएंगे।