{"_id":"673cd11b4bb31bd61a0fe051","slug":"police-took-tractor-driver-on-remand-in-case-of-murder-of-elderly-man-hisar-news-c-127-1-shsr1016-125249-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को लिया रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को लिया रिमांड पर
Tue, 19 Nov 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
समैन। टोहाना पुलिस ने गांव समैन में ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ शमशेर सिंह उर्फ शेरा की मौत के मामले में गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र को ही मुख्य आरोपी माना है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र उर्फ शिंद्र को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब रिमांड के दौरान आगामी पूछताछ पुलिस करेगी।
इस संबंध में पुलिस ने 17 नवंबर को गांव समैण निवासी कृष्ण की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 16 नवंबर को जब वह अपने पत्नी के साथ भिवानी जा रहा था तो रास्ते में उसके पिता शमशेर सिंह का फोन आया और उन्होंने कहा कि सुरेंद्र ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों ने मारपीट की व तेजधार हथियार से हमला किया। सुरेंद्र ने उसे जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर के पीछे जुड़े कल्टीवेटर में उलझा कर काफी घसीटा और बाद में मरा हुआ समझकर छोड़ कर भाग गए। शिकायतकर्ता के अनुसार इस घटना में उसके पिता की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गांव समैन के सरपंच रणबीर गिल, खाप नेता सूबे सिंह समैन सहित उनके परिवार के 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।