फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   police secorty in holi festiwal

होली पर हुड़दंगियों से निपटने को तैनात रहेगी पुलिस

Sun, 28 Mar 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
police secorty in holi festiwal
फाग पर जिले में त्योहार शांतिपूवर्क मनाया जाए। इसको लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी थानों में 20-20 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व झगड़े को धार्मिक व जातीय झगड़े का विषय बना देते हैं। ऐसी परिस्थितियों को मद्देनजर रखते आमजन की सुरक्षा के लिए फाग पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। डीआईजी ने जिला भर के नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हुड़दंग करने वाले मनचलोें से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं
डीआईजी राणा ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी कार्रवाई की सूरत में रहेगा। पुलिस उपमहानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का खुफिया तंत्र भी सादी वर्दी में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखेेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे। सभी पीसीआर एवं राइडर को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगी, तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेंगे। बाइक के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकाले तो बाइक को तुरंत जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक रूप से होली महोत्सव पर पाबंदी
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार सार्वजनिक रूप से होली उत्सव मनाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था की पालना करते हुए हरसंभव पुलिस का सहयोग करें और किसी भी आपत्ति में पुलिस को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed