{"_id":"62af5d2a882b742a8219404f","slug":"police-recovered-52-kg-ganja-from-two-persons-hisar-news-hsr6346756188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो व्यक्तियों से बरामद किया 52 किलोग्राम गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो व्यक्तियों से बरामद किया 52 किलोग्राम गांजा
विज्ञापन
हिसार। जिला पुलिस की नशा निरोधक टीम ने गुंजार गांव की नहर के पास से दो व्यक्तियों के पास से 52 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। नशीला पदार्थ तीन कट्टों में भरा हुआ था। सदर थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों काबरेल निवासी धर्मपाल और गोली के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
निरीक्षक कांशीराम ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि काबरेल निवासी धर्मपाल और गोपी नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर टीम गुंजार गांव के पास से गुजरने वाली नहर के पास पहुंची और नाकबंदी की। वहां पर दो व्यक्ति नहर क्रॉसिंग के पास प्लास्टिक के तीन कट्टे लिए खड़े थे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली, तो उनके पास रखे हुए तीन प्लास्टिक के कट्टों में 52 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों आरोपियों काबरेल निवासी धर्मपाल और गोपीराम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
तेलियान पुल पर 200 ग्राम गांजे समेत युवक पकड़ा
हिसार। मुलतानी चौक चौकी पुलिस ने तेलियान पुल से 200 ग्राम गांजे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि डोगरान मोहल्ला का सुशील कुमार नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। पुलिस ने तेलियान पुल के पास पॉलिथीन लिए एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एचटीएम थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।