फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police personnel who curbed drugs had a relationship with drug smugglers, SP suspended

नशे पर अंकुश लगाने वाले पुलिस कर्मी के नशा तस्करों से संबंध, एसपी ने किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police personnel who curbed drugs had a relationship with drug smugglers, SP suspended
हिसार। जिले में नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया हुआ है। नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए नशा निरोधक टीम का गठन किया गया है। टीम में शामिल हेड कांस्टेबल चांदवीर के संपर्क नशा तस्करों के साथ होने की संभावना पर एसपी लोकेंद्र सिंह ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एएससी सेल में तैनात हेड कांस्टेबल चांदवीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में उसके कई नशा डीलरों से संपर्क की संभावनाएं सामने आई है। जिस पर अत्यंत संदिग्ध आचरण प्रदर्शित किया। पुलिस कर्मी ने अपने आधिकारिक कर्तव्य में घोर लापरवाही दिखाई दी है। निलंबन की अवधि के दौरान वह सभी रोल कॉल और परेड में शामिल होगा। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच डीएसपी अभिमन्यु लोहान को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed