फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police personnel on duty were beaten and abused

Hisar News: ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारी से की मारपीट व गाली गलौज

Mon, 16 Jun 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 16 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Police personnel on duty were beaten and abused
हिसार। ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी से मारपीट व गाली गलौज की गई। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई नेत्रपाल के अनुसार ईआरवी गाड़ी पर बतौर चालक मोहन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ईआरवी गाड़ी पर इंचार्ज ईएसआई राजेश कुमार व सहायक एसपीओ सुनील कुमार तैनात थे। 15 जून को रात 9:18 बजे एक संदेश मिला। इस पर पूरे स्टाफ के साथ गीता कॉलोनी में पहुंचे। यहां कॉल करने वाले पिता ईश्वर ने ईआरवी स्टाफ के साथ गाली गलौज किया। साथ ही उसके साथ मारपीट व गाली गलौज किया और उसकी नेम प्लेट भी तोड़ दी।

आरोपी ने कहा कि वह रोडवेज का कर्मचारी है और उसका भाई इंस्पेक्टर है। आरोपी ने कहा कि मैं तुझे देख लूंगा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बोला कि मैं तेरी वर्दी उतरवा दूंगा। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ईश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed