फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police investigation revealed, pistol was issued to accused Vikram

Hisar News: पुलिस जांच खुलासा, आरोपी विक्रम को जारी की गई थी पिस्तौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police investigation revealed, pistol was issued to accused Vikram
हिसार। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जींद के तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह (अब हिसार में नियुक्त) के गनमैन द्वारा कथित रूप से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या मामले की जांच अब अदालत के आदेश के बाद एसपी गंगाराम पूनिया ने खुद शुरू कर दी है। उन्होंने सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत की अदालत में अंतरिम स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की और 45 दिन का समय मांगा। अदालत अब मामले की सुनवाई 5 जून को करेगी। अदालत ने एसपी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में अब तक के जांच अधिकारियों की लापरवाही तय की जाए। अदालत ने 21 मार्च को सुनवाई में हिसार रेंज के आईजी को इस मामले की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से करवाने के आदेश दिए थे। बता दें कि इस बारे में हिसार शहर थाना पुलिस ने 16 अप्रैल 2020 को भिवानी के गोकलपुरा गांव निवासी विकास की शिकायत पर जींद के तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह के पीएसओ पुलिस कांस्टेबल भिवानी के देवास गांव निवासी विक्रम के खिलाफ अपनी पत्नी रिंकू की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की तरफ से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन राय के मुताबिक सोमवार को अदालत में प्रस्तुत की अंतरिम जांच रिपोर्ट में एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि आरोपी विक्रम को अलॉट हुई सरकारी 9 एमएम पिस्तौल को पुलिस ने 24 फरवरी 2023 को ही कब्जे में ले लिया था और 1 मार्च को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया। जांच में सरकारी हथियार को जारी करने और जमा करवाने के जींद पुलिस के रजिस्टर को भी हिसार पुलिस ने 12 अप्रैल को कब्जे में ले लिया। इससे पता चला कि यह पिस्तौल आरोपी विक्रम को जारी की गई थी और विक्रम के साथी गनमैन कुलदीप ने इसे 16 अप्रैल 2020 को जमा करवाया था। यह पता लगने के बाद 13 अप्रैल 2023 को कुलदीप के लिखाई का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए एफएसएल भेज दिया गया। रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी विक्रम 12 अप्रैल 2020 से छुट्टी पर था। नियमानुसार उसे उसी या अगले दिन अपनी सरकारी पिस्तौल जमा करानी थी। एफएसएल रिपोर्ट में सामने आया है कि पिस्तौल चालू हालत में है और उससे फायरिंग भी हुई है। फायरिंग कब हुई, यह पता नहीं लगाया जा सकता। इसके बाद जींद एसपी को 13 अप्रैल 2023 को पत्र लिखकर उपरोक्त हथियार से हुई अंतिम फायरिंग की रिपोर्ट मांगी, जो आनी बाकी है। जांच में यह भी पता चला कि मृतक महिला के शरीर पर गोली लगने के जो घाव थे, वह 9 एमएम पिस्तौल की गोली से हो सकते हैं। जींद के धिंगताना गांव निवासी वजीर को 15 अप्रैल 2023 को जांच में शामिल किया गया और 18 अप्रैल को उसे पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed