फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   police engaged in digging cctv footage in the murder case of costermonger

रेहड़ी संचालक की हत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी पुलिस

Sat, 25 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
police engaged in digging cctv footage in the murder case of costermonger
गर्वनमेंट कॉलोनी निवासी करीब 50 वर्षीय फूल सिंह की हत्या मामले में आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शनिवार को पुलिस हत्या मामले में नामजद आरोपियों सहित कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ में लगी रही। वहीं पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह दिल्ली बाईपास पर एमजी क्लब के पास सड़क किनारे गर्वनमेंट कॉलोनी निवासी फूल सिंह का शव मिला था। फूल सिंह के बेटे अमित ने पुलिस को बताया था कि उनके परिवार को धमकियां भी मिल रही थीं। उसके पिता फूल सिंह हर रोज की तरह 23 जुलाई को भी सुबह करीब पांच बजे मंडी में मक्का खरीदने गए थे। उसके बाद बरवाला रोड पर थाने के पास सड़क पर मक्का बेच रहे थे। अमित ने बताया था कि उसे पिता हर रोज शाम करीब सात बजे घर लौट आते थे, लेकिन वीरवार रात वह घर नहीं पहुंचे। उसके बाद अगले दिन एमजी क्लब के पास सड़क किनारे रेहड़ी के नीचे फूल सिंह का शव बरामद हुआ था। मिलगेट थाना पुलिस ने मृतक फूल सिंह के बेटे अमित की शिकायत पर फाइनेंसर मोनू सैनी, संदीप लांबा, यश, रोबिन और अशोक ग्रोवर के खिलाफ धारा 302, 341, 506, 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अमित की शिकायत पर जिन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था, उनसे व अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed