{"_id":"cbf0c7b2b60b766e3fcfc98b485385a0","slug":"police-bid-please-recover-stolen-by-thieves-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बोली, चोर से खुद वसूल करो चोरी का सामान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बोली, चोर से खुद वसूल करो चोरी का सामान
hisar
Updated Fri, 02 May 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही पुलिस लोगों को अजीब सी नसीहत दे रही है। शुक्रवार देर रात मिल गेट एरिया के लोग एक चोर को पकड़कर चौकी ले गए तो पुलिसकर्मी बोले, चोर को दो-तीन दिन अपने पास रख लो। आपका सामान ढूंढकर दे दे तो इसे छोड़ देना।
मिल गेट एरिया के भारत नगर निवासी नवीन सोनी ने बताया कि वह रिक्शा की दुकान चलाता है। करीब 15 दिन पहले उसकी दुकान के सामने से एक रिक्शा चोरी हो गई।
शुक्र्रवार देर रात स्थानीय लोगाें की मदद से चोर को काबू कर लिया। इसके बाद 100 नंबर पर कॉल की, जिस पर पुलिस की ओर से डेढ़ घंटे तक यही जवाब मिला कि जल्द ही पुलिस आ जाएगी।
चौथी बार लोगों ने फोन किया तो 100 नंबर से जवाब मिला कि हमारे पास और भी बहुत काम होते हैं। इसके बाद ये लोग चोर को लेकर मिल गेट चौकी पहुंचे।
वहां पुलिस ने कंट्रोल रूम से भी बदतर जवाब दिया। चोर को दो थप्पड़ मारने के बाद चोर वापस शिकायतकर्ताओं को ही सौंप दिया गया।
पुलिस ने कहा कि इस चोर को दो तीन दिन तक अपने पास रख लो। यह आपकी रिक्शा खोजकर दे दे तो इसे छोड़ देना।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने रात करीब दस बजे पार्षद मानसिंह चौहान को शिकायत दी। पार्षद शिकायतकर्ताओं को फिर चौकी लेकर पहुंचे।
इस बार पुलिस का जवाब उससे भी अजीब था। पुलिसकर्मियों ने कहा कि चोर से चोरी किया गया सामान जब्त करके दोगे तो ही इसे गिरफ्तार करेंगे। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि साहब चोरी का सामान जब्त करना तो पुलिस की जिम्मेदारी है। हम यह काम कैसे कराएं।
विज्ञापन
मिल गेट चौकी के हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह ने बताया कि शिकायत ले ली गई है और दोनों पक्षों को शनिवार सुबह थाने में बुलाया गया है।