{"_id":"69903cec90912751540e9c42","slug":"police-arrested-a-woman-who-was-trying-to-kill-her-husband-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: पति को मारने के लिए मंगवाया था हथियार, वारदात से पहले पुलिस ने महिला को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: पति को मारने के लिए मंगवाया था हथियार, वारदात से पहले पुलिस ने महिला को किया काबू
Sat, 14 Feb 2026 02:44 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:44 PM IST
सार
पुलिस अब महिला के दोस्त की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे देसी कट्टा कहां से मिला।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उकलाना थाना पुलिस टीम ने एक महिला को अवैध हथियार और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपने पति की हत्या की साजिश रच रही थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने एक दोस्त से अवैध हथियार मंगवाया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सुमन का अपने पति से था मनमुटाव
पुलिस अब महिला के दोस्त की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे देसी कट्टा कहां से मिला। पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि उकलाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिठमड़ा निवासी सुमन अपने पति से मनमुटाव के चलते उसे नुकसान पहुंचाने की फिराक में घूम रही है और उसने एक दोस्त के माध्यम से अवैध असला मंगवाया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी महिला को काबू कर लिया और उसके कब्जे से अवैध हथियार व दो कारतूस बरामद किए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में उकलाना थाने में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच जारी रखते हुए हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की भूमिका भी खंगाल रही है।