फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police arrest accused of snatching earrings from old lady absconding in Ludhiana, three policemen suspended

वृद्धा से बालियां झपटने का आरोपी लुधियाना में पुलिस गिरफ्त से फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police arrest accused of snatching earrings from old lady absconding in Ludhiana, three policemen suspended
हिसार/लुधियाना। शिव नगर निवासी 92 साल की बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां झपटने का आरोपी शनिवार को लुधियाना में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। मेहरबान थाना पुलिस ने एचटीएम थाना के एएसआई अनिल कुमार की शिकायत पर मुल्लांपुर दाखा निवासी अरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हिसार पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार, एएसआई रघुबीर और ईएचसी लखा सिंह को निलंबित कर दिया है। हालांकि देर शाम पुलिस ने आरोपी को फिर से काबू कर लिया।
विज्ञापन

एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि एचटीएम थाना पुलिस ने 11 मई को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया था। 13 मई को अदालत में पेश करके रिकवरी के लिए उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया था। 14 मई को पुलिस उसे लेकर लुधियाना के शेरपुर स्थित मुख्य मार्केट एरिया में पहुंची। उस दिन आरोपी को दस्त लगे हुए थे और वह बार-बार शौचालय जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को जब शौचालय लेकर गए तो उसे अंदर भेजने के बाद दोनों बाहर खड़े होकर उसका इंतजार करने लगे। बाहर निकलते ही आरोपी ने उन दोनों को धक्का दिया और दीवार फांदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

लुधियाना के शेरपुर इलाके में बेची थी बालियां
अनिल कुमार ने बताया कि 11 मई के दिन आरोपी शिव नगर इलाके में 92 वर्षीय वृद्ध महिला के कान की सोने की बालियां झपटी थीं। गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि उसी दिन आरोपी ने लुधियाना के शेरपुर इलाके में आकर एक सुनार को दोनों बालियां बेची थी। बालियां बेचने के बाद वह वापस हिसार पहुंच गया। जहां अगले ही दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं हिसार से आए एएसआई राजेश कुमार से जब फरार आरोपी का फोटो मेहरबान पुलिस ने मांगा तो उनका कहना था कि उसका फोटो नहीं है। जब उनसे कहा गया कि बिना फोटो थाना मेहरबान नगर पुलिस उसे कैसे पकड़ेगी तो उनका जवाब था कि उसे हरियाणा पुलिस खुद ही पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी के फरार होने के मामले में जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार, एएसआई रघुबीर सिंह और ईएचसी लखा सिंह को निलंबित किया है। - लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed