फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   police arrest 3 accused of murder

बदला लेने के लिए की जिले सिंह की हत्या, तीन आरोपी काबू

Wed, 11 Nov 2020 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
police arrest 3 accused of murder
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : Hisar
बरवाला/हिसार। ढाणी गारण में 4 नवंबर को 50 वर्षीय जिले सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को हिसार की शिव कॉलोनी निवासी रामबीर, पेटवाड़ हाल आबाद शिव कॉलोनी मिल गेट निवासी सोनू व बलंभा रोहतक निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बदले की भावना से जिले सिंह की हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस ने रामबीर और अनिल को धांसू से व सोनू को मिलगेट से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस बुधवार सुबह अदालत में पेश करेगी। मंगलवार को इसकी पुष्टि बरवाला डीएसपी रोहताश सिंह ने की। मामले के संबंध में डीएसपी रोहताश ने बताया कि आरोपियों के पास से अभी कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उस दौरान इनसे वारदात में इस्तेमाल बाइक व हथियार बरामद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि में ही आरोपियों से अन्य साथियों बारे पूछताछ की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मिर्चपुर, धांसू व खानपुर सहित कई जगह अपनी रिश्तेदारी में छिप रहे थे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की 10 टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने जिले सिंह हत्या को अंजाम देने से पहले गांव में करीब 20 दिन तक रेकी की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मई माह में शिव कॉलोनी निवासी वजीर के बेटे सुंदर के साथ ईश्वर के परिवार की ट्रैक्टर को हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस तकरार में दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ और शिव कॉलोनी निवासी सुंदर की हत्या हो गई। जिस पर वजीर, रामबीर, दिलबाग और जयवीर चारों भाइयों ने अपने बेटों सहित अपने संयुक्त परिवार को इकट्ठा कर शिव कॉलोनी निवासी सुंदर की हत्या का बदला लेने के लिए योजना बनाकर 30 अक्तूबर को रोहतक में ईश्वर के बेटे सुनील की रेकी कर हत्या करने के लिए गोली मारी थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इस पर रोहतक में आईपीसी की धारा 307 के अनुसार केस दर्ज किया गया था। इस वारदात में पेटवाड़ निवासी हाल आबाद शिव कॉलोनी मिलगेट निवासी सोनू शामिल था। इसी रंजिश के चलते 4 नवंबर को ढाणी गारण में जिले सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने में मुख्य आरोपी शिव कॉलोनी निवासी रामबीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले नहीं लेंगे शव
जिले सिंह की हत्या मामले में मंगलवार को छठे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को पूरे शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को धरने को समर्थन करने अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला संयुक्त सचिव रोहताश राजली पहुंचे। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती और झगड़े के मामले में पहले से जेल में बंद उनके परिवार के लोगों को रिहा नहीं करती, तब तक धरना जारी रहेगा और नागरिक अस्पताल से जिले सिंह का शव भी नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed