{"_id":"57698bc84f1c1bb411b48132","slug":"poison-milk-family-gone-ill-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी हालत
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनिहारी गांव में जहरीला दूध पीने से दो बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया है, जहां पर एक पांच वर्षीय बच्ची की हालत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
चिकित्सकों को दिए बयान में पनिहारी निवासी कुलदीप ने बताया कि रविवार रात को उसने और उसकी पत्नी सुमन, पांच वर्षीय बेटी दिपांशु, पिता बलवान सिंह, मां कमलेश, छोटे भाई की पत्नी पूनम, बेटा लक्ष्य ने खाने के बाद दूध पिया था, जिससे सभी की हालत बिगड़ गई और सभी को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
दूध में कोई जहरीला जानवर गिरने से सभी की हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में सभी का उपचार चल रहा है। पांच वर्षीय बच्ची की हालत अधिक खराब बनी हुई है।
डॉ. राकेश शर्मा, सीएमओ अग्रोहा मेडिकल कॉलेज