फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Poetess Varma became the Teej Queen, Uma Sharma was the runner-up.

Hisar News: कविता वर्मा बनीं तीज क्वीन, उमा शर्मा रही रनर अप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Poetess Varma became the Teej Queen, Uma Sharma was the runner-up.
हिसार में ​कविता वर्मा को तीन क्वीन का ​खिताब से सम्मानित करते वार्ड 10 पार्षद साक्षी  शर्मा व
हिसार। जहाजपुल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भारत विकास परिषद् चंद्रशेखर आजाद शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह, तीज महोत्सव एवं कृत्रिम अंग वितरण समारोह में कविता वर्मा ने तीन क्वीन का खिताब जीता। बुधवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप उमा शर्मा व द्वितीय रनर अप कविता जांगड़ा रहीं। तीज महोत्सव के मुख्य अतिथि जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान रत्न लाल शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में साक्षी/रियान प्रथम, काव्या द्वितीय व ऋषिका तृतीय रहे। नृत्य के वरिष्ठ वर्ग में कविता जांगड़ा प्रथम, कविता वर्मा द्वितीय व नीलम तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में यति शर्मा प्रथम, काव्या द्वितीय व प्रियंका तृतीय रहीं। गायन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम यति वत्स, द्वितीय निष्ठा, तृतीय जैसमीन रहीं तथा वहीं वरिष्ठ वर्ग में सत्यवती प्रथम, कृष्णा द्वितीय व निष्ठा तृतीय स्थान पर रही। कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम के दौरान दो बच्चों सहित कुल पांच दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। मंच का संचालन आचार्य पवन वत्स ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका राखी जोशी, कत्थक नृत्यांगना, प्रीति शर्मा प्रसिद्ध नृत्य कलाकार एवं रेखा शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed