फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PM Modi will give the gift of airport to Hisar

पीएम मोदी हिसार को देंगे एयरपोर्ट की सौगात, हरियाणा के लिए गौरव का क्षण: सीएम

Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will give the gift of airport to Hisar
हिसार में साइकिल चलाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा को यह सौगात मिलना हमारे के लिए गौरव की बात है। उन्होंने लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

साइक्लोथॉन 2.0 के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम सैनी ने हिसार सांसद जयप्रकाश के एयरपोर्ट के संबंध में दिए गए बयान पर पूछे सवाल पर कहा, सांसद जेपी अपने बयान पर कायम रहें। मैं उनको आमंत्रित करता हूं कि वे 14 अप्रैल को आएं। उनको हवाई जहाज में बैठाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कराएंगे। उनका टिकट भी नहीं लगेगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को नई उड़ान देने आ रहे हैं। विकसित हरियाणा बनाकर हम विकसित भारत बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल के संदर्भ में पूछे प्रश्न के जवाब में कहा, देश में पूर्व की सरकारों के समय लंबे समय तक तुष्टिकरण की राजनीति होती रही। इस कारण देश को काफी नुकसान झेलना पड़ा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है। जो गलतियां पूर्व की सरकारों ने की थी, उनमें सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैमरी रोड पर स्थित जलघर का औचक निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने शनिवार को कैमरी रोड स्थित जलघर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति के संबंध में अधिकारियों से जवाब तलब किया। मुख्यमंत्री ने जलघर के टैंक की साफ सफाई का भी मुआयना किया। टैंक और पूरे परिसर में सफाई के निर्देश दिए। जलघर के ट्रीटमेंट प्लांट को भी देखा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि जलघर में 9 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट काफी पुराना हो चुका था। इसके स्थान पर 15 एमएलडी का प्लांट स्थापित किया गया है। जिसका ट्रायल रन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर पहुंचे सीएम
सीएम सिंह सैनी प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के आवास पर नाश्ता करने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय विषयों पर चर्चा की।

सीएम ने रामनिवास राड़ा ने आवास पर लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार देर रात रामनिवास राड़ा के आवास पर पहुंचे। राड़ा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने राड़ा से राजनीतिक व अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए फीडबैक लिया। शहर के हालात और समस्याओं पर भी बातचीत की। सीएम ने राड़ा परिवार को 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। शनिवार को सीएम ने कृष्ण सैनी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed