फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PM Modi in Hisar: The condition of Congress in Haryana will be like that of MP-Rajasthan

PM Modi in Hisar: एमपी-राजस्थान जैसा हाल होगा कांग्रेस का हरियाणा में, देश की सबसे धोखेबाज व बेईमान पार्टी

Sat, 28 Sep 2024 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

हिसार में जनआशीर्वाद रैली में पीएम बोले कि हरियाणा में सीएम बनने की होड़ लगी है। बापू - बेटा दोनों दावेदार हैं। उन्होंने गोहाना-मिर्चपुर कांड पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को घेरा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शाही परिवार अमेरिका में बोल रहा है कि दलितों का आरक्षण खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन
PM Modi in Hisar: The condition of Congress in Haryana will be like that of MP-Rajasthan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मतदान की तारीख नजदीक आते-आते कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। कांग्रेस का हरियाणा में भी वही हाल होगा जो मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुआ। हिमाचल में वोट लेने के लिए जमकर झूठ बोला और सरकार बनने के बाद वादों से पल्ला झाड़ लिया। यह देश की सबसे धोखेबाज व बेईमान पार्टी है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे को वोट की चोट से फोड़ेगी। पीएम ने कहा, जहां कांग्रेस होती है वहां कभी स्थिरता नहीं आ सकती। वे शनिवार को हिसार में एयरपोर्ट के पास आयोजित जनआशीर्वाद रैली में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


हिसार सहित बांगर के छह जिलों के 22 भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैली में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस में सीएम बनने की होड़ मची है। बापू व बेटा दोनों दावेदार हैं। इन लोगों ने अपनी सरकार के समय दिल्ली के दामाद की खूब सेवा की है। कांग्रेस के समय दलालों व दिल्ली के दामाद की सरकार थी।
विज्ञापन


कांग्रेस दलित समाज से नफरत करती है। कांग्रेस राज में गोहाना ,मिर्चपुर कांड हुए, लेकिन कांग्रेस चुप रही। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शाही परिवार आज अमेरिका में बोल रहा है कि दलितों का आरक्षण खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार वंचितों को सहारा देती है, उनके सपनों को उड़ान देती है। जिनको कोई नहीं पूछता मोदी उनको पूजता है। हमने हर गरीब रेहड़ी-पटरी वालों के लिए लोन की व्यवस्था की। उनके लोन की गारंटी नरेंद्र मोदी देता है। भाजपा ने तो मुख्यमंत्री निवास का नाम कबीर कुटीर रखा है।

हुड्डा सरकार दो रुपये मुआवजे वाली सरकार थी
किसानों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी बातें करती है, लेकिन करती कुछ नहीं। आपको भूलना नहीं है कि हुड्डा सरकार दो रुपये मुआवजे वाली सरकार थी। फर्क देखिए हमारी सरकार 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम सम्मान निधि उनके बैंक खातों में सीधे जमा करती है। किसानों के लिए वादे करने वाले यह लोग कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल में अपनी घोषणाएं पूरी क्यों नहीं करते। वहां के लोग कांग्रेस को चुनकर पछता रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ किसानों के लिए झूठ बोल सकती है। एमएसपी पर भी झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा, हरियाणा में भाजपा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में इक्का-दुक्का फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। पिछले एक दशक में भाजपा ने प्रदेश में विकास को गति दी है। चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया है। हिसार में एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलगा।

कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने नौकरियों पर ब्रेक लगवाया..
पीएम ने कहा, कांग्रेस सरकार में बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी नहीं मिलती थी। भाजपा ने मेरिट आधार पर नौकरियां दीं। कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग ने भर्तियों पर रोक लगवा दी। उन्होंने कहा, कांग्रेस सिर्फ लूट ही नहीं करती है, बल्कि लूटने वाला का बचाव भी करती है। कांग्रेस राज में दलालों व दामाद का ही बोलबाला था। माफी मांगने के बजाय दलालों व दामाद का बचाव किया जा रहा है। अब जनता खुद इनका कच्चा चिट्ठा बाहर निकाल रही है। उन्होंने कहा, हरियाणा के लोग कट्टर देशभक्त है। इसलिए कांग्रेस का असली चेहरा भी याद रखना है। कांग्रेस अर्बन नक्सलियों के चंगुल में हैं। हमने सर्जिकल स्ट्राइक की और कांग्रेस ने सेना से इसके सबूत मांगे थे।


वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने रेवाड़ी में सैनिकों से वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था और उसे पूरा किया। अब तक 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये पूर्व सैनिकों के खाते में दे चुके हैं। कांग्रेस अनुच्छेद 370 को दोबारा से लाने की बात करती है। हरियाणा के सैनिक परिवार जानते हैं कि किस तरह से सैनिकों पर वहां के पत्थरबाज पत्थर फेंक कर उन्हें लहूलुहान करते थे। कांग्रेस ऐसे लोगों को छुड़वाना चाहती है। हरियाणा के सैनिक परिवारों की माताएं- बहनें कभी ऐसा नहीं होने देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed