फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Platoon commander accused of threatening to kill

प्लाटून कमांडर पर लगाया जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Platoon commander accused of threatening to kill
हिसार। होमगार्ड भर्ती घोटाले के मामले में सबसे पहले अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले अग्रोहा निवासी सुनील कुमार ने प्लाटून कमांडर रमेश कुमार पर जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उन्होंने सोमवार को हिसार एसपी से की। सुनील कुमार ने बताया कि वह सोमवार को हिसार एसपी के पास मामले की शिकायत करने पहुंचे थे। एसपी की गैर मौजूदगी में उनके रीडर को शिकायत देकर आए हैं।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने कहा कि वर्ष 2015 से 2016 तक वह गृहरक्षी विभाग में सेवाएं देते रहे। इस बीच उन्हें बिना किसी वजह के नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली थी। सुनील ने बताया कि 24 सितंबर को वह अपने भाई कुलदीप के साथ घर से अग्रोहा मोड़ की तरफ जा रहे थे। उस दौरान रास्ते में प्लाटून कमांडर रमेश कुमार ने उन्हें रोका। आरोप है कि रमेश कुमार ने उन्हें कोर्ट केस वापस लेने की व जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसपी को लिखित में दी शिकायत में बताया कि अगर नौकरी मिल जाए तो उस दौरान कोई भी व्हीकल तुझे रगड़ कर जा सकता है। उसे कहा गया कि मैडम तान्या सिंह आईपीएस बनकर उस पर संगीन अपराध का झूठा मामला दर्ज करवाकर जेल भिजवा देगी। उसे कहा गया कि बजरंग लाल का रिश्तेदार डीजी है व उसकी पहुंच ऊपर तक है। उसे कहा कि तेरी फाइल मेरे पास है। जो भी एक्शन लेना है मुझे ही लेना है। उसे कहा कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो नौकरी पर नहीं चढ़ने दूंगा।
विज्ञापन

आरोप निराधार
मैं सुनील को नहीं जानता व कभी मिला भी नहीं। मुझे यह भी नहीं पता कि वह होमगार्ड है भी। उसके द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। मेरी पोस्टिंग भी करीब आठ-नौ महीने पहले ही हिसार हुई है। इससे पहले मैं यमुनानगर में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश कुमार, प्लाटून कमांडर, गृहरक्षी विभाग, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed