फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Plan to build elevated road in Choudharywas, Muklan, Sarsaud-Bichpadi, Sachkheda village

चौधरीवास, मुकलान, सरसौद-बिचपड़ी, सच्चाखेड़ा गांव में एलिवेटेड रोड बनाने की योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Plan to build elevated road in Choudharywas, Muklan, Sarsaud-Bichpadi, Sachkheda village
अधिकारियों की बैठक लेते डिप्टी स्पीकर दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। चंडीगढ़-राजगढ़ हाईवे पर बसे पांच गांवों को जल्द ही एलिवेटेड रोड की सुविधा मिलेगी। गांवों के बीच से हाईवे निकल जाने के कारण इन गांवों के ग्रामीणों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिवानी-हिसार-नरवाना एनएचएआई के गांव चौधरीवास, मुकलान, सरसौद-बिचपड़ी व सच्चाखेड़ा में रोड के दोनों तरफ काफी आबादी बसी है। ग्रामीणों को रोड क्रॉस करके आपस में आना-जाना पड़ता है। इसके कारण वाहनों की तेज गति के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में इन सभी गांवों में एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जाए। इस बारे में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त गांवों से गुजरने वाली सड़कों के अलावा भिवानी-जींद रोड, पेहवा-कुरुक्षेत्र, मुहाना-न्याणा रोड आदि के बारे में भी अधिकारियों से जवाब तलबी की। दुष्यंत चौटाला ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को एनएचएआई के पुराने रोड से आपस में जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि उस क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा जुलाना क्षेत्र के गांव किला जफरगढ़ में एनएचएआई के रोड पर स्कूल के सामने अंडरपास बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed