फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Photostat shopkeeper raped tribal woman, case registered

हिसार: फोटोस्टेट दुकानदार ने किया आदिवासी महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
सार

पीड़िता की शिकायत पर हिसार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Photostat shopkeeper raped tribal woman, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर में रहने वाली एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर हिसार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने शहर के ही एक फोटोस्टेट दुकानदार पर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में महिला ने कहा कि वह आदिवासी महिला है। हिसार शहर के ही एक ऑनलाइन फार्म भरने वाले व फोटोस्टेट के दुकानदार ने उसके साथ बलात्कार किया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह अप्रैल 2018 में उसकी दुकान पर आधार कार्ड निकलवाने गई थी। इसके बाद वह सरकारी नौकरी के फार्म भरने के लिए कई बार उसकी दुकान पर गई। महिला का आरोप है कि एक दिन उस दुकानदार ने खाने की चीज में नशीला प्रदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोंश गई। महिला के आरोप हैं कि बेहोंशी के हालात में उक्त दुकानदार ने उसके साथ बलात्कार व अश्लील वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंश आने पर जब महिला ने विरोध किया तो दुकानदार ने वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि वह मुझे ब्लैकमेल करने लगा एक एक साल तक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उक्त दोषी के दुष्कर्म करने से वह गर्भवति हो गई व एक बच्चा भी पैदा हुआ।

महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed