फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Photo of Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh removed from calendar of HAU

विवाद: एचएयू के कैलेंडर से हटाया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो, किसानों संगठनों ने जताया रोष

Mon, 31 Jan 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

इस मामले में किसान संगठन कुलपति प्रो. बीआर कांबोज से मिलेंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि मौके पर ही कैलेंडर में बदलाव के आदेश नहीं दिए तो अनिश्चिकालीन धरना शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Photo of Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh removed from calendar of HAU
2021 और 2022 के कैलेंडर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाने का मामला तूल पकड़ गया है। किसान संगठनों ने चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के इस फैसले पर रोष जताया। किसान संगठन इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को कुलपति प्रो. बीआर कांबोज से मिलेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर मौके पर ही कैंलेंडर में बदलाव करने के आदेश नहीं दिए गए तो वह अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर देंगे। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हर वर्ष कैलेंडर छापता है। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा चौधरी चरण सिंह का फोटो प्रकाशित होता था। इस बार कैलेंडर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो प्रकाशित नहीं किया गया। सोमवार को यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद किसान संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूर्व पीएम का अपमान है। इस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री का फोटो हटाया जाना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। 
विज्ञापन


टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल सिंह बूरा ने कहा कि कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री का फोटो हटाया जाना संकीर्ण मानसिकता है। किसान संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए मंगलवार को कुलपति से मिलने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के रामायण टोल कमेटी प्रधान कुलदीप खरड़ ने कहा कि मंगलवार को एचएयू के गेट नंबर एक के सामने किसान एकत्र होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी काफी कैलेंडर में चौधरी चरण सिंह का फोटो नहीं था। शिक्षण संस्थानों को राजनीति से दूर रखा जाए। कैलेंडर की शुरुआत ही उनके नाम से है। विश्वविद्यालय ने हमेशा चौधरी चरण सिंह का सम्मान व अनुसरण किया है। उनकी प्रतिमा को कैलेंडर के बीचों बीच स्थान दिया गया है। - संदीप आर्य, मीडिया एडवाइजर, एचएयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed