{"_id":"6ae233c088f6ca256f0e9520","slug":"motorcyclist-returning-from-a-religious-gathering-jagran-hit-by-a-vehicle-sustains-injuries-hisar-news-c-21-hsr1005-982852-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जागरण से लौट रहे बाइक सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जागरण से लौट रहे बाइक सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, घायल
Wed, 28 Oct 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड पर बालसमंद नहर के पुल पर बुधवार अल सुबह गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे में उसके दोस्त को भी हल्की चोट आई। परिजनों ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
शास्त्री नगर निवासी जतिन ने बताया कि वह बुधवार अल सुबह अपने दोस्त के साथ जागरण से लौट रहा था। दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। बालसमंद नहर के पुल पर पहुंचने के दौरान एक गाड़ी ने उसकी बाइक को साइड मार दी। इससे उसकी बाइक दोस्त की बाइक से टकरा गई और दोनों नीचे गिर गए। हादसे में जतिन के हाथ और मुंह पर चोटें आईं, जबकि उसके दोस्त को हल्की चोट लगी। आजाद नगर थाना के जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो