फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   petition in Punjab and haryana High Court for Jat educational institution election in Hisar

जाट संस्था चुनाव : स्थगन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा संयुक्त पंचायती पैनल, 28 को सुनवाई

Thu, 21 Jan 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
petition in Punjab and haryana High Court for Jat educational institution election in Hisar
हिसार। जाट शिक्षण संस्था के चुनाव को स्थगित किए जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। दो मंत्रियों व विभिन्न राजनीतिक दलों वाले पंचायती पैनल ने यह याचिका हाईकोर्ट में दायर की है। मामले की सुनवाई 28 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

पंचायती पैनल लगातार जजपा पर चुनाव स्थगित करवाने का आरोप लग रहा था। इस संबंध में 18 जनवरी को ही पूर्व मंत्री कंवल सिंह के आवास पर बैठक भी हुई थी, जिसमें जजपा को छोड़कर सभी पार्टियों के दिग्गज एक साथ आ गए थे और कई अहम फैसले लिए थे।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कार्यालय में 2 फरवरी को सुनवाई
जाट संस्था के कॉलेजियम चुनाव में वार्ड एक में चुनाव के दौरान अनियमितताओं के आरोप के बाद मामला स्टेट रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंच गया था। वहां मामले की दो बार सुनवाई हो चुकी है। अब अगली सुनवाई की तिथि 2 फरवरी रखी गई है। रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जाट शिक्षण संस्था के चुनाव के स्थगन व फैसले में देरी से संस्था के कई कॉलेजियम खफा हैं और इसका आरोप जजपा पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तदर्थ समिति को निरस्त करने की भी मांग
एडवोकेट योगेश सिहाग ने बताया कि चुनाव स्थगित किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री से भी मिला जाएगा। उनसे तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) को निरस्त करने, जल्द चुनाव करवाने और संस्था के अंदर राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करने की मांग करेंगे। इसके साथ ही शिक्षण संस्था के विकास एवं आगामी विजन के लिए शिक्षाविदों की समिति भी बनाई जाएगी। बता दें कि पंचायती पैनल में पूर्व मंत्री कंवल सिंह, पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह, एचएयू के पूर्व कुलपति प्रो. केके खोखर, आईएएस युद्धवीर ख्यालिया, गुलाब सिंह, भूपेंद्र दुहन, इनेलो के कृष्ण गोदारा, सुशील लांबा, अजीत लितानी, पूर्व चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा, थंबू राम, पूर्व प्रधान टेक चंद कुंडू, महेंद्र डुडी, भूपेंद्र डूडी, एडवोकेट योगेश सिहाग सहित कई दिग्गज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed