{"_id":"67915108ceadd324180d3d88","slug":"peoples-organizations-will-protest-today-to-search-for-the-girl-hisar-news-c-21-hsr1020-550606-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिटिया की तलाश कराने के लिए जनसंगठन आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिटिया की तलाश कराने के लिए जनसंगठन आज करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
हिसार। सर्दी के मौसम में बिटिया की तलाश को लेकर न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित परिवार का लघु सचिवालय के बाहर दूसरे दिन बुधवार को भी धरना जारी रहा। पीड़ित परिवार ने बताया कि वीरवार को जन संगठन बिटिया की तलाश करने की मांग को लेकर फव्वारा चौक से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करेंगे। वहीं मंगलवार रात को डीएसपी कमलजीत सिंह ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और उनको उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बुधवार को कई जन संगठन से जुड़े सदस्य धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया।
29 सितंबर को घर से निकली थी किशोरी : लघु सचिवालय के बाहर धरने पर तीसरी बार बैठे सुनील सोनी ने बताया कि करीब चार माह से बेटी घर से लापता है। उसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। सीएम ने कहने पर एसआईटी भी गठित की गई, लेकिन एसआईटी भी अभी तक बिटिया के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। थक हार कर परिवार के साथ सर्दी के मौसम में धरने पर बैठने पर मजबूर है।