{"_id":"61e071234dc0167f062d3384","slug":"people-walking-without-masks-at-railway-station-bus-stand-cut-challan-hisar-news-hsr6219593141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वीरवार को बस स्टैंड पर पांच और रेलवे स्टेशन पर दो लोगों के चालान काटे गए। वहीं, यात्रियों को अनाउसमेंट के जरिये भी मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
उधर, कोरोना के बढ़ते केस के बावजूद अभी तक बसों में सवारियां कम करने के आदेश नहीं आए हैं। कई बसों में तो सीमित से ज्यादा सवारियां बैठाई जा रही हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। कई बसों में मास्क लगाए बिना ही यात्री सफर कर रहे हैं।
वैक्सीनेशन कैंप लगाने की तैयारी
बस स्टैंड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी चल रही है। हिसार डिपो के महाप्रबंधक राहुल मित्तल का कहना है कि हिसार डिपो में 1200 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। अधिकतर कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवा ली हैं। जो कर्मचारी रह गए हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उनके लिए कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हमारी तरफ से यात्रियों व कर्मचारियों को मास्क पहनने के लिए अपील की जा रही है। अभी तक बसों में सवारियां कम करने को लेकर हमारे पास कोई आदेश नहीं आए हैं। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो