{"_id":"642ea96899738a0a18015319","slug":"people-protested-against-construction-of-residence-by-hisar-municipal-corporation-on-vacant-government-land-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: सरकारी जमीन पर अधिकारियों के आवास बनाने का विरोध, आरोप-डिस्पेंसरी के लिए की गई थी आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: सरकारी जमीन पर अधिकारियों के आवास बनाने का विरोध, आरोप-डिस्पेंसरी के लिए की गई थी आवंटित
Thu, 06 Apr 2023 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Apr 2023 04:43 PM IST
सार
लोगों ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में यह जमीन डिस्पेंसरी के लिए आवंटित की गई थी। लोगों ने कहा कि आजाद नगर एरिया के करीब 50 हजार की आबादी है और यहां सिर्फ एक ही डिस्पेंसरी है। यह डिस्पेंसरी भी किराये की बिल्डिंग में चल रही है।
विज्ञापन
हिसार में धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार नगर निगम की तरफ से आजाद नगर में खाली सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे अधिकारियों के आवास का गुरुवार को लोगों ने विरोध कर दिया। साथ ही लोग धरने पर भी बैठ गए। लोगों का कहना है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में जमीन डिस्पेंसरी के लिए आवंटित की गई थी। ऐसे में यहां अधिकारियों के आवास बनाना गलत है।
जानकारी के अनुसार आजाद नगर स्थित दमकल केंद्र के साथ नगर निगम की करीब 1000 गज जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन पर निगम प्रशासन अपने अधिकारियों के लिए आवास बना रहा है। ठेकेदार ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को बंद करवा दिया और वहीं धरना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: Jalandhar By-Poll: आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार, कल ही हुए थे पार्टी में शामिल
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में यह जमीन डिस्पेंसरी के लिए आवंटित की गई थी। लोगों ने कहा कि आजाद नगर एरिया के करीब 50 हजार की आबादी है और यहां सिर्फ एक ही डिस्पेंसरी है। यह डिस्पेंसरी भी किराये की बिल्डिंग में चल रही है। स्थानीय लोगों को यहां डिस्पेंसरी की जरूरत है अधिकारियों के आवास की नहीं। लोगों ने वार्ड 18 व19 के पार्षदों पर भी इसे लेकर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा है कि नगर निगम को भी आम जनता के बारे में सोचना चाहिए।