{"_id":"6984d8f4a94fe581ab056c7c","slug":"people-angry-over-the-railway-line-not-being-constructed-in-agroha-fatehabad-hisar-news-c-21-hsr1020-805842-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा-फतेहाबाद में रेलवे लाइन न बनाने से लोगों पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा-फतेहाबाद में रेलवे लाइन न बनाने से लोगों पर रोष
विज्ञापन
अग्रोहा। अग्रोहा–फतेहाबाद को रेलवे लाइन से न जोड़े जाने पर वैश्य समाज में रोष व्याप्त है। वीरवार को अग्रोहा धाम में आयोजित वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार कई बार अग्रोहा–सिरसा रेलवे लाइन की घोषणा कर चुकी है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट 2025–26 में हिसार–अग्रोहा–फतेहाबाद–सिरसा 93 किलोमीटर रेल परियोजना को मंजूरी देते हुए सर्वे के लिए 410 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, बावजूद इसके सर्वे कार्य शुरू नहीं किया गया। आगामी बजट 2026–27 में भी प्रावधान न होने से वैश्य समाज व आम जनता में नाराजगी है। गर्ग ने मांग की कि सरकार अपनी घोषणा के अनुरूप रेल लाइन का कार्य शीघ्र शुरू करे। बैठक में पवन गर्ग, अनंत अग्रवाल, निरंजन गोयल, ईश्वर गोयल, आनंद गोयल, कीर्ति गर्ग, पवन बंसल व मदनलाल गोयल उपस्थित रहे। संवाद