फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Peon attacked young man with knife when he went to collect medical claim in Vidyut Nagar

Hisar News: विद्युत नगर में मेडिकल क्लेम लेने गए युवक पर चपरासी ने किया चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Peon attacked young man with knife when he went to collect medical claim in Vidyut Nagar
हिसार। विद्युत नगर में मां के मेडिकल क्लेम लेने के लिए गए युवक विपिन पर वहां के एक चपरासी विनोद ने अपने साथियाें के साथ मिलकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने विनोद और 3-4 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 1-4 पार्ट दो में रहने वाले विपिन ने बताया कि उसके पिता बिजली निगम के नौकरी करते थे। उनका 2017 में देहांत हो गया था। वह बुधवार शाम चार बजे विद्युत सदन में मां निर्मला देवी के साथ मेडिकल क्लेम लेने के लिए गया था। जब वहां कार्यालय में पहुंचा तो मेडिकल क्लेम के बारे में एक कर्मचारी से पूछा तो उसने कहा कि विनोद चपरासी से मिल तो। कर्मचारी को कहा कि उस से क्यों मिलना है। इसी दौरान विनोद ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और वहां से चला गया। कुछ देर बाद मां के साथ कार्यालय के बाहर आया और दोनों कार में बैठ गए। जब कार स्टार्ट करने लगा तो विनोद अपने तीन-चार साथियों के साथ अया। विनोद ने कार की खिड़की खोलकर चाकू से हाथ पर वार कर दिया। उसके दोस्तों से लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल हालत में मां नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed