{"_id":"69efbfa6427b63a3cd06ddaa","slug":"payments-stalled-due-to-slow-lifting-farmers-smiles-drowned-out-by-neglect-hisar-news-c-21-hsr1020-858930-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: उठान की सुस्ती से अटका भुगतान, उपेक्षा तले दबी किसानों की मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: उठान की सुस्ती से अटका भुगतान, उपेक्षा तले दबी किसानों की मुस्कान
विज्ञापन
हांसी। उठान की सुस्त रफ्तार से अनाज मंडियों में गेहूं के ढेर लगे हैं। उठान न होने के कारण किसानों का भुगतान भी रुका हुआ है। गेहूं के गोदाम में पहुंचने के 72 घंटे बाद ही भुगतान किया जाता है। फिलहाल करीब 30 प्रतिशत किसानों को ही राशि मिल पाई है।
शहर की अनाज मंडी में 97,746.8 मीट्रिक टन (एमटी), सिसाय सब यार्ड में 16,403.1 और घिराय खरीद केंद्र में 14,019.1 एमटी गेहूं की आवक हो चुकी है। इन तीनों मंडियों में सोमवार शाम तक कुल 1,28,168.9 एमटी गेहूं की आवक दर्ज की गई। कुल आवक में से अब तक 1,18,513.9 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
हालांकि अभी तक केवल 40,133 एमटी गेहूं की उठान ही पूरी हो पाई है जो कुल आवक का केवल 30 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मंडियों में ढाई लाख क्विंटल अधिक गेहूं की आवक हुई है। पिछली बार कुल आवक 1,03,600 एमटी थी जबकि इस बार यह आंकड़ा 1,28,168.9 एमटी पहुंच गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को उठान की गति तेज करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को फसल बेचने व उतारने में कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। समय पर भुगतान हो इसके लिए प्रशासन का पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
- राहुल नरवाल, डीसी